ePaper

शत्रुघ्न सिन्हा ने की SSP मनु महाराज की तारीफ, नीतीश को दी बधाई

Updated at : 28 Oct 2016 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा ने की SSP मनु महाराज की तारीफ, नीतीश को दी बधाई

पटना : सिने अभिनेता और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर पटना के एसएसपी मनु महाराज की जमकर तारीफ की है. बिहारी बाबू ने मनु महाराज की तारीफ करने के अलावा पटना के जिलाधिकारी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ की है. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में […]

विज्ञापन

पटना : सिने अभिनेता और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर पटना के एसएसपी मनु महाराज की जमकर तारीफ की है. बिहारी बाबू ने मनु महाराज की तारीफ करने के अलावा पटना के जिलाधिकारी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ की है. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में जहां पीएम मोदी पर तंज कसा है वहीं नीतीश कुमार को प्रिय मित्र बताते हुए ट्वीट किया है. शत्रुघ्न सिन्हा ने व्यवसायी पुत्रों के अपहरण के घटना और उन्हें अपहरणकर्ताओं के चंगूल से निकाल लाने की पटना पुलिस की कोशिश की तारीफ की है. शत्रु ने लिखा है कि पटना के एसएसपी मनु महाराज पूरी तरह स्लिम, ट्रिम, हिट और फिट हैं. उन्होंने आगे लिखा है कि इस अधिकारी कीछाती भले ही 56 इंच का न हो लेकिन उनकी 32 इंच की कमर गुंडों का सामना करने के लिये काफी है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा है कि ऐसेजुनूनी व संकल्पित पुलिस अधिकारी पर गर्व है. बिहारी बाबू ने पटना के जिलाधिकारी संजय अग्रवाल की भी प्रशंसा की है. शत्रु ने पटना एसएसपी के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ भी की है. शत्रु ने नीतीश कुमार को इस बात के लिये बधाई दी है कि उन्होंने पटना में मनु महाराज जैसे काबिल एसएसपी की पोस्टिंग की है. शत्रु ने लिखा है कि मनु महाराज जैसे अधिकारियों की पटना में पोस्टिंग के लिये नीतीश कुमार को बधाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन