ePaper

Airtel ने शुरू की बिहार में 4G सेवा, धमाकेदार ऑफर

Updated at : 25 Oct 2016 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
Airtel ने शुरू की बिहार में 4G सेवा, धमाकेदार ऑफर

पटना : निजी क्षेत्र की अग्रणी वैश्विक दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयर टेल ने बिहार में 4 जी सेवा की आज शुरुआत की. एयरटेल के निदेशक, अभियान :भारत एवं दक्षिण एशिया: अजय पुरी ने बिहार में अपनी कंपनी के 4जी सेवा की आज शुरुआत करते हुए बताया कि वर्तमान में यह सेवा पटना, गया, सीवान, […]

विज्ञापन

पटना : निजी क्षेत्र की अग्रणी वैश्विक दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयर टेल ने बिहार में 4 जी सेवा की आज शुरुआत की. एयरटेल के निदेशक, अभियान :भारत एवं दक्षिण एशिया: अजय पुरी ने बिहार में अपनी कंपनी के 4जी सेवा की आज शुरुआत करते हुए बताया कि वर्तमान में यह सेवा पटना, गया, सीवान, मोतिहारी और भागलपुर में उपलब्ध होगी जिसका विस्तार अगले 45 दिनों के भीतर प्रदेश के अन्य नगरों में किया जाएगा.

अभी मात्र पांच जिलों में सेवा

एयरटेल के 4जी सेवा की शुरुआत के साथ ग्राहक अब हाई स्पीड मोबाइल ब्रॉडबैंड सर्विस का आनंद उठा सकते हैं तथा डिजिटल सुपर हाईवे पर निर्बाध रूप से एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, मूवीज, म्यूजिक तथा इमेजेज की सुपर फास्ट अपलोडिंग और डाउनलोडिंग का मजा ले सकेंगे. ग्राहकों को मोबाइल फोन्स डोंगल्स और 4जी हॉटस्पॉटस जैसे स्मार्ट डिवाइसेज पर 4जी सेवा उपलब्ध होगी. एयरटेल 1800 मेगाहर्ज :एफडी एलटीई: और 2300 मेगाहर्ज :टीडी एलटीई : डयुअल स्पेक्ट्रम बैंड पर ग्राहकों को 4 जी सेवा प्रदान करेगी.

बिहार में सेवा शुरू

उन्होंने बताया कि ग्राहक अपने मौजूदा सिम को नि:शुल्क 4जी सेवाओं में अपग्रेड कर सकते हैं और आकर्षक डाटा ऑफर का लुत्फ उठा सकते हैं. एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक और नये 4जी ऑफर की घोषणा की है. ग्राहक अपने खरीदें किसी भी नये 4जी हैंडसेट के साथ मात्र 247 रुपये चुकाकर 10जीबी 4जी डाटा का आनन्द ले सकते हैं. 247 रुपये के रिचार्ज के साथ ही 1 जीबी डाटा तुरंत ग्राहक के अकाउंट में जमा आ जायेगा और बचा हुआ 9जीबी डाटा ग्राहकों द्वारा माई एयरटेल एप से प्राप्त किया जा सकेगा. इस ऑफर के तहत ग्राहक 90 दिनों के भीतर अधिकतम 3 रिचार्ज करा सकते हैं. एयरटेल के बिहार में 95 हजार आउटलेट्स हैं जिनमें से 85 प्रतिशत ग्रामीण इलाके में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन