नीतीश कुमार ने ओडिशा अस्पताल त्रासदी पर दुख व्यक्त किया

Updated at : 18 Oct 2016 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने ओडिशा अस्पताल त्रासदी पर दुख व्यक्त किया

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एक अस्पताल में भीषण आग लगने की वजह से 22 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. बिहार के मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा कि इस संकट की घड़ी में बिहार ओडिशा के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एक अस्पताल में भीषण आग लगने की वजह से 22 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. बिहार के मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा कि इस संकट की घड़ी में बिहार ओडिशा के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुर्घटना में अपने लोगों को खोने वाले शोकसंतप्त परिवारों को ईश्वर शक्ति दें.

कुमार ने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की। नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड जदयू:के अध्यक्ष भी हैं. भुवनेश्वर के एक अस्पताल में कल रात हुए अग्निकांड में 22 लोगों की मौत हो गयी जबकि 106 लोग घायल हो गये. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन