पटना और भागलपुर में घटा गंगा का जल स्तर

पटना: गंगा के जल स्तर में कमी के बाद भी राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर है. पटना में गंगा , सोन और पुनपुन नदी के जल स्तर में कमी आयी है. वहीं, भागलपुर, कहलगांव और फरक्का में गंगा नदी के जल स्तर में कमी आयी है. भागलपुर शहर में भी बाढ़ का पान पानी […]
इधर, सीएम नीतीश कुमार रविवार को भागलपुर व कटिहार के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करेंगे और राहत शिविरों का जायजा लेंगे. रात में वे पूर्णिया में रहेंगे. केंद्रीय जय आयोग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार गंगा नदी के जल स्तर में रविवार को बक्सर, पटना के दीघाघाट, मुंगेर, साहेबगंज और फरक्का में पांच से 18 सेंटीमीटर तक कमी आयेगी. गंगा नदी बक्सर में शनिवार को खतरे के निशान से 92 सेमी ऊपर बह रही थी. रविवार को दोपहर 12 बजे तक इसमें 18 सेमी कमी आने की संभावना है. इसी प्रकार दीघाघाट में 13 सेमी,मुंगेर में नौ, साहेबगंज में चार सेमी और फरक्का में खतरे के निशान से पांच सेमी कमी आने की सूचना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










