तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत

Updated:
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के विशनपुर थाना अंतर्गत भलुआही गांव के समीप आज एक पोखर में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत हो गयी. बिशनुपुर के थाना प्रभारी रुपक कुमार अंबुज ने बताया कि भलुआही गांव निवासी मिथिलेश साह के दोनों पुत्र विजय कुमार :09: और सोनू कुमार :03: शामिल हैं. उन्होंने […]

विज्ञापन

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के विशनपुर थाना अंतर्गत भलुआही गांव के समीप आज एक पोखर में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत हो गयी. बिशनुपुर के थाना प्रभारी रुपक कुमार अंबुज ने बताया कि भलुआही गांव निवासी मिथिलेश साह के दोनों पुत्र विजय कुमार :09: और सोनू कुमार :03: शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आज सुबह शौच के लिए तालाब किनारे गयी मिथिलेश साह की पत्नी फूल कुमारी देवी के साथ उनके ये दोनों पुत्र भी गये हुए थे.

अंबुज ने बताया कि तालाब किनारे कीचड़ होने के कारण दोनों बच्चों पैर फिसल गया जिससे वे तालाब में जा गिरे और उनकी डूबकर मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोखर से निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन