Bihar : पटना में छात्र को नंगा कर बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

पटना : राजधानी पटना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में एक दर्जन लड़के एक लड़के की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिटायी करने वाले सभी लड़के किंग्स ऑफ पटना गैंग के लड़के बताये जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक […]
पटना : राजधानी पटना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में एक दर्जन लड़के एक लड़के की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिटायी करने वाले सभी लड़के किंग्स ऑफ पटना गैंग के लड़के बताये जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इस गैंग का मुखिया मनीष नाम का युवक है जोजदयू के छात्र विंग का फुलवारी शरीफ से महासचिव है. वीडियो काफी दर्दनाक है जिसमें सभी लड़के अपने बेल्ट से नग्न अवस्था में बैठे लड़के की पिटायी कर रहे हैं.
वीडियो दो महीने पुराना
बताया जा रहा है कि वायरल हुआ वीडियो दो महीने पुराना है और पीड़ित छात्र द्वारा पुलिस में मामला भी दर्ज कराया गया है लेकिन अभी तक दोषी छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. मीडिया में चल रही रिपोर्टों के मुताबिक राजधानी में इस तरह के कई गैंग बने हुए हैं जो लड़कों से पैसे लेकर अपने गैंग में शामिल कराते हैं. लड़कों द्वारा इनकार करने पर उनकी बेरहमी से पिटायी की जाती है. वीडियो में लड़के बहुत बुरी तरह से पिटा जा रहा है.
लड़कों से वसूली जाती है रंगदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवम ने पत्रकारों को जानकारी दी है कि पटना में इन दिनों कई गैंग हैं जो लड़कों से रंगदारी वसूलते हैं. पुलिस में शिकायत करने के बाद भी उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती है. पीड़ित युवक के मुताबिक दो महीने बीतने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपी लड़कों मनीष और गोलू सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. वहीं दूसरी ओर पुलिस में शिकायत करने पर शिवम और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




