ePaper

शराबबंदी पर नीतीश-लालू कर रहे हैं नौटंकी : पासवान

Updated at : 01 Aug 2016 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी पर नीतीश-लालू कर रहे हैं नौटंकी : पासवान

पटना: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि शराबबंदी पर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद नौटंकी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ताड़ी पर हमलोगों के विरोध के बाद प्रति बंध वापस लिया. वर्तमान शराबबंदी के कानून को पागलपन बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में शराब बनाने […]

विज्ञापन

पटना: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि शराबबंदी पर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद नौटंकी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ताड़ी पर हमलोगों के विरोध के बाद प्रति बंध वापस लिया. वर्तमान शराबबंदी के कानून को पागलपन बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में शराब बनाने की अनुमति देते हैं व दूसरे राज्य में शराबबंदी की बात करते हैं.

रामविलासपासवान लोजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. गुजरात में दलित पर हमला संबंधी प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि गुजरात में दलित पर हमला होने पर नीतीश और लालू बयान पर बयान देते हैं, पर बिहार में दलित पर हमला होने पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं. गुजरात सरकार की तरह ही विशेष काेर्ट का गठन कर अत्याचार से पीड़ितों को न्याय तो दिलायें.

पासवान ने प्रदेश लोजपा कार्यालय में वैशाली जिला लोजपा के कामकाज की समीक्षा के बाद पार्टी नेताओं को आवश्यक निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन