हुगली नदी में डूबने से मौत, दोस्त पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

पटना : पश्चिम बंगाल के हुगली नदी में पांच दिन पूर्व जयप्रकाश नगर निवासी दीपक की डूबने से मौत हो गयी थी. इस मामले में शुक्रवार को जक्कनपुर थाने में दीपक के दोस्त शशि के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी परिजनों के बयान के आधार पर दर्ज कर ली गयी है. इसके पूर्व पश्चिम बंगाल से […]

विज्ञापन
पटना : पश्चिम बंगाल के हुगली नदी में पांच दिन पूर्व जयप्रकाश नगर निवासी दीपक की डूबने से मौत हो गयी थी. इस मामले में शुक्रवार को जक्कनपुर थाने में दीपक के दोस्त शशि के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी परिजनों के बयान के आधार पर दर्ज कर ली गयी है. इसके पूर्व पश्चिम बंगाल से शव आने के बाद आज परिजनों व स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया.
उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके साथ ही मुआवजा, नौकरी व प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की जा रही थी. घटना की जानकारी मिलने पर जक्कनपुर, बेऊर, सचिवालय, परसा बाजार की पुलिस वहां पहुंच गयी थी. हालांकि लोग जाम हटाने को भी तैयार नहीं थे. पुलिस ने काफी समझाया और फिर अधिकारी पहुंचे और 20 हजार रुपये दिया. तब जाकर मामला शांत हुआ.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन