बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा, NDRF की टीम तैनात

Updated:
विज्ञापन
बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा, NDRF की टीम तैनात

पटना : राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एनडीआरएफ ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए बिहार के गोपालगंज और दरभंगा जिलों में आज अपनी टीम तैनात की. बिहटा स्थित एनडीआरएफ की नौंवी बटालियन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि स्थिति से निपटने के लिए उसकी टीमें मुजफ्फरपुर, सुपौल और दीदारगंज और पटना जिले में […]

विज्ञापन

पटना : राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एनडीआरएफ ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए बिहार के गोपालगंज और दरभंगा जिलों में आज अपनी टीम तैनात की. बिहटा स्थित एनडीआरएफ की नौंवी बटालियन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि स्थिति से निपटने के लिए उसकी टीमें मुजफ्फरपुर, सुपौल और दीदारगंज और पटना जिले में में पहले से ही तैनात हैं.

कल से राज्य में हो रही बारिश के चलते बिहार के कुछ इलाकों में बाढ़ आ सकती है. एनडीआरएफ की नौंवी बटालियन के कमांडेंट विजय सिन्हा ने कहा कि ये टीमें हवा वाली नाव, जीवन रक्षक जैकेट, गोताखोरों एवं अन्य उपकरणों से लैस हैं. ये टीमें लोगों को बाढ से निपटने के उपायों के बारे में जागरूक करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन