पटना में MBBS सेकेंड इयर छात्र के साथ रैगिंग मामला, 3 दिनों के भीतर होगी कार्रवाई

पटना : राजधानी पटना के आईजीआईएमएस में हुए रैगिंग के मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने एक विशेष बैठक की. बैठक में तीन दिनों के भीतर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गयी. मामला शनिवार का है जब धन्वंतरी होस्टल के एमबीबीएस सेकेंड इयर के छात्र दिनकर कुमार ने […]
पटना : राजधानी पटना के आईजीआईएमएस में हुए रैगिंग के मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने एक विशेष बैठक की. बैठक में तीन दिनों के भीतर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गयी. मामला शनिवार का है जब धन्वंतरी होस्टल के एमबीबीएस सेकेंड इयर के छात्र दिनकर कुमार ने अपने से वरिष्ठ छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया था. पीड़ित छात्र ने इस संबंध में शास्त्री नगर थाने में मामला भी दर्ज कराया था.
घटना के बाद से कॉलेज प्रशासन ने पूरी तरह चुप्पी साध ली है. वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन की एंटी रैगिग जांच कमेटी बहुत जल्द दोषी छात्रों पर कार्रवाई की बात कर रही है. जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ डॉक्टर अमरनाथ कुमार और उसके एक साथी पर एमबीबीएस के सेकेंड इयर छात्र ने रैगिंग का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस को दिये बयान में पीड़ित छात्र ने रात-रात भर परेशान करने की बात कही है. साथ ही मारपीट का भी आरोप लगाया है. फिलहाल कमेटी एक्शन लेने के मूड में दिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




