ePaper

बिहार के प्रत्येक जिले के दो गांव बनेगा सुकन्या ग्राम, जानें

Updated at : 24 Jun 2016 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के प्रत्येक जिले के दो गांव बनेगा सुकन्या ग्राम, जानें

पटना : बिहार डाक सर्किल के निदेशक अदनान अहमद ने आज कहा कि डाक विभाग प्रदेश के प्रत्येक जिलों में दो-दो गांवों को सुकन्या ग्राम के तौर पर विकसित किया जायेगा. यहां आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए अदनान अहमद ने बताया कि बालिकाओं के सुरक्षित, सम्यक एवं संपूर्ण उत्थान के लिए बिहार डाक सर्किल […]

विज्ञापन

पटना : बिहार डाक सर्किल के निदेशक अदनान अहमद ने आज कहा कि डाक विभाग प्रदेश के प्रत्येक जिलों में दो-दो गांवों को सुकन्या ग्राम के तौर पर विकसित किया जायेगा. यहां आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए अदनान अहमद ने बताया कि बालिकाओं के सुरक्षित, सम्यक एवं संपूर्ण उत्थान के लिए बिहार डाक सर्किल सुकन्या समृद्धि खाता खोलने को बढ़ावा दे रहा है.

दो गांवों ने प्राप्त किया लक्ष्य

उन्होंने बताया कि दो गांवों भागलपुर जिले के धरहरा एवं भोजपुर जिला के हेन्वा गांव को शत प्रतिशत सुकन्या ग्राम अर्थात यहां की सभी योग्य बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने में सफलता प्राप्त कर लिया गया है. उल्लेखनीय है कि बिहार के धरहरा गांव में बालिका के जन्म लेने पर फलदार वृक्ष यथा आम और लीची के पौधे लगाए जाने की परंपरा है.

सामाजिक दायित्व का निर्वहन

अदनान अहमद ने बताया कि बिहार डाक सर्किल ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धरहरा गांव में आम और लीची के पेड़ लगाये थे. उन्होंने बताया कि बिहार डाक सर्किल प्रदेश के प्रत्येक जिलों में दो-दो गांवों को सुकन्या ग्राम के तौर पर विकसित कृतसंल्पित है और इस लक्ष्य को शीध्र ही पूरा कर लिया जायेगा.

वाट्स एप नंबर 9430074042 जारी किया गया

अदनान ने बताया कि डाक विभाग अधिक से अधिक नागरिक केंद्रित एवं ग्राहक केंद्रित बन सके इसके लिए बिहार डाक सर्किल ने अनेक कदम उठाये हैं. उन्होंने बताया कि ग्राहकों की शिकायतों के तत्क्षण निवारण के लिए बिहार डाक सर्किल द्वारा वाट्स एप नंबर 9430074042 जारी किया गया जिसके जरिए अभी तक प्राप्त 500 शिकायतों में से 95 प्रतिशत का निष्पादन कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन