ePaper

नेपाली व्यवसायी केडिया मोतिहारी से बरामद

Updated at : 29 May 2016 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाली व्यवसायी केडिया मोतिहारी से बरामद

रक्सौल / मोतिहारी / पटना : नेपाल के वीरगंज के प्रसिद्ध व्यवसायी सुरेश केडिया को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. मोतिहारी और बेतिया पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना के बाद से ही संदिग्धों पर लगातार दबिश बनाये हुए थी.जांच के लिये गठित पुलिस की विशेष टीम ने केडिया को मोतिहारी के कोटवा […]

विज्ञापन

रक्सौल / मोतिहारी / पटना : नेपाल के वीरगंज के प्रसिद्ध व्यवसायी सुरेश केडिया को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. मोतिहारी और बेतिया पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना के बाद से ही संदिग्धों पर लगातार दबिश बनाये हुए थी.जांच के लिये गठित पुलिस की विशेष टीम ने केडिया को मोतिहारी के कोटवा से बरामद किया है. इस संबंध में मोतिहारी एसपी जितेंद्र राणा और बेतिया के एसपी विनय कुमार के नेतृत्व में लगातार छापेमारी चलायी जा रही थी. पुलिस की माने तो बिजनेसमैन सुरेश केडिया के अपहरण मामले में मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को और भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अभी सुरक्षा कारणों से नामों का खुलासा नहीं कर रही है.पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के पास से एक स्कार्पियो भी बरामद किया है.

नेपाल में वीरगंज लौटते समय हुआ था अपहरण

सुरेश केडिया का अपहरण गुरुवार की देर शाम उस समय कर लिया गया था, जब वह गढ़ी माई स्थान से पूजा करने के बाद वीरगंज लौट रहे थे. उन्हें जबरन गाड़ी से उतार लिया गया था. केडिया के अगवा होने के बाद से नेपाल पुलिस लगातार मोतिहारी पुलिस के संपर्क में बनी हुई थी. इस बीच शुक्रवार को इसकी जानकारी मिली थी कि अपहर्ताओं ने एक सौ करोड़ नेपाली रुपये की फिरौती मांगी है. हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस व केडिया परिवार ने नहीं की थी. वहीं, रक्सौल से लूटी गयी स्कॉर्पियो को भी इस अपहरण कांड से जोड़ कर देखा जा रहा था, जिसे सुगौली पुलिस ने बरामद किया था. एडीजी (मुख्यालय) सुनील कुमार ने पहले जानकारी दी थी कि नेपाल सरकार से इस अपहरण कांड की सूचना मिलने के बाद से ही सभी सीमावर्ती जिलों के थानों को अलर्ट जारी कर खोजबीन की जा रही थी. कई स्थानों पर पुलिस की लगातार दबिश बनी हुई थी.

कौन है सुरेश केडिया

रक्सौल. सुरेश केडिया के पिता हीरालाल केडिया हैं. केडिया ग्रुप का कारोबार नेपाल से लेकर भारत तक फैला हुआ है. सुरेश चार भाइयों में दूसरे नंबर के हैं. उनके बड़े भाई दिल्ली में रहते हैं, जिनका देहरादून के आसपास एल्युमिनियम फैक्ट्ररी है. केडिया परिवार मूलत: राजस्थान का रहनेवाला है. चार पीढ़ी पहले इनके पूर्वज नेपाल गल्ला के कारोबार के सिलसिले में आये थे, जो इतना जमा कि वे यहीं के होकर रह गये. हीरालाल केडिया का वीरगंज में आइ हॉस्पिटल व मेडिकल कॉलेज है. सुरेश केडिया का वीरगंज में मैदा व आटा का कारखाना है. उनसे छोटे भाई राजेश केडिया शुगर मिल चलाते हैं, जबकि इनके सबसे छोटे भाई सद्भावना पार्टी के नामित सांसद हैं. इसके अलावा केडिया ग्रुप के नेपाल के कई शहरों में स्कूल हैं. सुरेश केडिया के पिता हीरालाल की नेपाल में अलग पहचान है. परिवार को जानने वाले बताते हैं कि केडिया ग्रुप की संपत्ति नेपाल के लगभग हर शहर में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन