बरसायी गोलियां और लूट लीं राइफलें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

वारदात. जीआरपी जवानों ने समझा यात्री, निकले कातिल पटना/बक्सर : मुगलसराय से बक्सर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में जीआरपी जवान की हत्या के उनकी इंसास गन लूटने के लिए की गयी है या फिर कुछ और कारण है इसकी जांच हो रही है. रेल एसपी व बक्सर एसपी ने घटना वाले तीन डिब्बों को सील […]
विज्ञापन
वारदात. जीआरपी जवानों ने समझा यात्री, निकले कातिल
पटना/बक्सर : मुगलसराय से बक्सर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में जीआरपी जवान की हत्या के उनकी इंसास गन लूटने के लिए की गयी है या फिर कुछ और कारण है इसकी जांच हो रही है. रेल एसपी व बक्सर एसपी ने घटना वाले तीन डिब्बों को सील करवा दिया है. वहां से जांच सैंपल लिये गये हैं. ट्रेन में लूट करने वाले अपराधी गैंग के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है. वहीं गोली लगने से एक जवान की मौत के बाद दूसरे जख्मी जवान ने बीएचयू अस्पताल में पुलिस को बयान दिया है कि अपराधियों की संख्या छह थी, उन लोगाें ने उन्हें यात्री समझा,
पर वह अचानक गोली चलाने लगे. वह साजिश के तहत ट्रेन में सवार थे, घटना के बाद इंसास गन लूट कर भाग गये. पुलिस काफी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है. दरअसल मुगलसराय-दानापुर रेलखंड पर चौसा-बक्सर रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार की देर रात्रि मुगलसराय से बक्सर जाने वाली 63240 पैसेंजर ट्रेन के स्कार्ट पार्टी पर हमला और एक जवान की हत्या ने पुलिस महकमें में हड़कंप मचा दिया है. जीआरपी जवान अभिषेक प्रताप सिंह की हत्या को विभाग के लोगों ने चुनौती के रुप में लिया है. पुलिस इस घटना क बाद बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है.
मृतक अभिषेक प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थानाक्षेत्र के चौरा कथरिया गांव का निवासी था. वहीं दूसरा घायल जवान नंद लाल यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है. घायल जवान को गंभीर हालत में बीएचयू अस्पताल में भरती कराया गया है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जाती है. देर रात हुई घटना के बाद रात से ही बिहार व उत्तर प्रदेश की पुलिस पवनी कमरपुर हाल्ट के आसपास के इलाकों में में छापेमारी शुरू कर दी. दानापुर मंडल के रेल एसपी जितेन्द्र मिश्रा व बक्सर के पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा समेत पुलिस के अन्य आलाअधिकारी शनिवार को पूरे दिन तहकीकात में लगे रहे.
गोली लगने के बाद भी सिपाहियों ने अपराधियों से किया संघर्ष : घटना के समय अपराधियों के साथ दोनों जीआरपी जवानों ने संघर्ष किया है. राइफल बचाने की पूरी कोशिश हुई है. जिसके के कारण ट्रेन के तीन डिब्बों में कई सीटें खून से लथपथ थी और सीटों की बीच का हिस्सा खून से रंग गया था. बकौल घायल जवान नंद लाल यादव के अनुसार उसकी संख्या डिब्बे में करीब छह की थी. आसपास के डिब्बे में भी उनकी संख्या होने की संभावना पुलिस ने जतायी है. घायल जवान ने बताया कि लुटेरों को जब ट्रेन में सवार स्कार्ट जवानों ने देखा तो समझा की यात्री होंगे. मगर जबतक जवान संभल पाते तबतक अपराधियों ने ताबरतोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
घटना वाले ट्रेन के तीन डिब्बे सील, एसटीएफ ने शुरू की छापेमारी : एसटीएफ के जवानों ने भी कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की मगर लुटेरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका. इधर, जांच में अब तक जो बात सामने आयी है उसमें बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात घटना से जुड़ी ट्रेन बक्सर स्टेशन पर रात 11 बजकर 35 मिनट पर आयी. लुटेरे बारा कला हल्ट पर चढ़े या चौसा स्टेशन पर किसी ने भी चढ़ते या उन्हें उतरते नहीं देखा जिसके कारण रेल अधिकारियों को आशंका है कि लुटेरों ने लूट के बाद प्लेटफॉर्म की तरफ नहीं बल्कि ट्रेन डिब्बे के अपोजिट साइड वाले गेट से भाग गये. एक गेट पर भी खून के मिले धब्बे इस शक के संकेत देते हैं. फिलहाल ट्रेन के खून लगे तीनों डिब्बों को सील कर दिया गया है.
राष्ट्रीय सम्मान के तहत दी गयी अंतिम विदाई : मृतक जवान को बक्सर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय सम्मान के साथ सलामी दी गयी. बाद में शव को उनके गांव ले जाया गया. परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भरौली घाट पर किया गया जहां उसके पांच साल के बेटे अभिराज प्रताप सिंह ने मुखाग्नि दी.
दाह संस्कार के समय उत्तर प्रदेश की नरही थाने की पुलिस ने शवदाह घाट पर ही पांच जवानों के साथ सलामी दी.
तिरंगे से लिपटे शव को देखने के लिए गंगा घाट पर फेफना के विधायक उपेन्द्र तिवारी, बलिया जिले के एसपी मनोज कुमार झा एवं सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा थी.
बीएचयू अस्पताल में घायल दूसरे जवान ने दिया बयान, कहा अपराधियों की संख्या छह थी
गोली मारने के बाद सिर पर रॉड से किया हमला
मृतक जवान को गोली कमर के पास लगी जो पीछे बड़ा होल करती हुए निकल गयी. वहीं दूसरे जवान को गोली बांह में लगी है. जवानों के विरोध के कारण अपराधियों ने मृतक के सिर पर भी लोहे के राड जैसे अन्य सामान से प्रहार कर उसे मौत की नींद सुला दिया. दूसरे जवान पर भी उसने गोली मारने के बाद राड से हमला किया.
मुगलसराय जीआरपी में तैनात थे दोनों जवान यूपी के हैं रहने वाले
शुक्रवार की रात करीब 11 बजे चौसा-पवनी कमरपुर हाॅल्ट के बीच घटी घटना
घटना के बाद पवनी-कमरपुर हाॅल्ट पर उतर कर भाग गये अपराधी
रेल एसपी व बक्सर एसपी ने किया घटना स्थल का मुआयना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




