नीतीश सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री, विधायक शराबी : सुशील

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार में सत्ताधारी महागंठबंधन के आधा दर्जन से अधिक मंत्री और विधायकों के शराब का लती होने का आरोप लगाया है और कहा कि उन्हें कांग्रेस विधायक के अतिथियों को शराब पीने का निमंत्रण देने पर आश्चर्य नहीं हुआ. पत्रकारों से बातचीत […]
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार में सत्ताधारी महागंठबंधन के आधा दर्जन से अधिक मंत्री और विधायकों के शराब का लती होने का आरोप लगाया है और कहा कि उन्हें कांग्रेस विधायक के अतिथियों को शराब पीने का निमंत्रण देने पर आश्चर्य नहीं हुआ. पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील ने आरोप लगाया कि यह सर्वविदित है कि प्रदेश में सत्ताधारी महागठबंधन :जदयू-राजद-कांग्रेस: में आधा दर्जन से अधिक मंत्री और विधायक शराब के आसक्त हैं, जो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार में पूर्ण शराबबंदी के संकल्प पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है.
अवैध रूप से बेची जा रही शराब
उन्होंने आरोप लगाया कि शराब पर पाबंदी और इसके उत्पादन, बिक्री और उपभोग करने पर सजा का प्रावधान किये जाने के बावजूद इसका प्रत्याशित परिणाम नहीं समाने आया है क्योंकि शराब बिहार के सभी हिस्सों में अवैध रूप से बेची जा रही है. सुशील ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार में शराबबंदी के कारण अपराध की घटनाओं में गिरावट आने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि आपराधिक वारदात यथा हत्या, डकैती, लूट आदि का शराब से कोई ताल्लुक नहीं है.
सरकार के साथ है भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण शराबबंदी के पक्ष में है और सरकार अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. सुशील मोदी के मुताबिक बिहार में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह मुख्यमंत्री के साथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




