शरद को 90 दिन और क्यों नहीं बरदाश्त कर पाये नीतीश : मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि उन्हें जदयू अध्यक्ष बनने की इतनी जल्दी क्यों थी. शरद यादव का कार्यकाल तीन माह बचा होने के बावजूद उनसे इस्तीफा लेना पड़ा. वे शरद यादव को 90 दिन भी बरदाश्त करने […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि उन्हें जदयू अध्यक्ष बनने की इतनी जल्दी क्यों थी. शरद यादव का कार्यकाल तीन माह बचा होने के बावजूद उनसे इस्तीफा लेना पड़ा. वे शरद यादव को 90 दिन भी बरदाश्त करने को क्यों नहीं तैयार थे. ऐसा क्या था कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाकर शरद यादव जैसे
वरिष्ठ नेता का आंसू भरा इस्तीफा ले लिया गया.मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल व असम में बिहारियों की अच्छी संख्या होने के बावजूद नीतीश कुमार दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए क्यों नहीं गये. असम में नीतीश कुमार ने अजमल की पार्टी से समझौता किया, लेकिन कांग्रेस को साथ नहीं रख सके. जदयू को नीतीश कुमार ने जिस तरह से हाइजैक किया है उससे लालू प्रसाद को भी बेचैनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










