ePaper

BIHAR : गरम हवाओं का कहर जारी, निजी विद्यालयों ने किया समय परिवर्तन

Updated at : 08 Apr 2016 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
BIHAR : गरम हवाओं का कहर जारी, निजी विद्यालयों ने किया समय परिवर्तन

पटना : सूबे में भीषण गरमी को देखते हुए अब प्राइवेट स्कूलों ने भी समय परिवर्तन किया है. प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने आज निर्देश जारी कर कहा है कि अब स्कूलों के समय को सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक ही खोला जायेगा. एसोसिएशन के मुताबिक यह समय परिवर्तन सोमवार से सभी […]

विज्ञापन

पटना : सूबे में भीषण गरमी को देखते हुए अब प्राइवेट स्कूलों ने भी समय परिवर्तन किया है. प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने आज निर्देश जारी कर कहा है कि अब स्कूलों के समय को सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक ही खोला जायेगा. एसोसिएशन के मुताबिक यह समय परिवर्तन सोमवार से सभी निजी विद्यालयों में लागू होगा. राजधानी पटना और अन्य जिलों में गरमी की स्थिति को देखते हुए एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है.

पूरे बिहार में पारा 40 से ऊपर

मौसम विभाग की माने तो राजधानी पटना समेत वैशाली, समस्तीपुर, गया, बेगूसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर और नवादा के इलाके भीषण गरमी और गरम हवाओं की चपेट में हैं. पछुआ हवा ने लोगों को परेशान कर रखा है. गरमी से लोग झुलस रहे हैं. दोपहर में पछुआ हवा की रफ्तार भी तेज हो जाती है. मौसम विभाग के मुताबिक पूरा बिहार गरम हवाओं की चपेट में है. हाल के दो दिनों में अधिकतम तापमान 41.02 डिग्री दर्ज किया गया है.

बच्चों को राहत

स्कूलों का समय परिवर्तन हो जाने से सबसे ज्यादा बच्चों को राहत मिलेगी. पटना सहित बिहार के कई इलाकों में लू चलने की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा था. हालांकि बिहार में सरकारी स्कूल पहले से 12 .30 तक ही चल रहे हैं. अब निजी विद्यालयों ने यह फैसला कर काफी राहत दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन