ePaper

पीयू- पीजी रेगुलर और वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए आये 7500 आवेदन

Updated at : 09 Aug 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
पीयू- पीजी रेगुलर और वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए आये 7500 आवेदन

पटना विश्वविद्यालय में पीजी एमए, एमएससी और एमकॉम सहित सभी पीजी स्तरीय वोकेशनल कोर्सों में दाखिले के लिए 7,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय में पीजी एमए, एमएससी और एमकॉम सहित सभी पीजी स्तरीय वोकेशनल कोर्सों में दाखिले के लिए 7,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं. आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गयी है. वहीं, विवि एलएलबी, एलएलएम, एमएड, मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस, बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस सहित अन्य कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है. छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने बताया कि पीजी के 14 कोर्स और पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए अगस्त में ही प्रवेश परीक्षा होगी. जल्द ही तिथि जारी की जायेगी. जानकारी के अनुसार सबसे अधिक आवेदन एलएलबी कोर्स में नामांकन के लिए आये हैं. 300 सीटों के लिए ढाई हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. वहीं, एमएड, एलएलएम में सीट से काफी ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं. एमएड में 50 और एलएलएम सिर्फ 20 सीटें हैं. मानविकी संकाय में कुछ ऐसे कोर्स में हैं, जिनमें कम आवेदन आये हैं. वहीं, विवि की ओर से पीजी में एडमिशन के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट शनिवार की देर रात जारी कर दी गयी. इसमें शामिल विद्यार्थियों की काउंसेलिंग 11, 12 और 13 अगस्त को संबंधित विभाग में आयोजित की जायेगी. वहीं, विवि की दूसरी मेधा सूची 18 अगस्त को जारी की जायेगी, जिसमें शामिल विद्यार्थियों की काउंसेलिंग 20 से 22 अगस्त तक आयोजित की जायेगी. पीजी के इन कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होगा टेस्ट मास्टर ऑफ पीएम एंड आइआर, एलएलएम, एमएड, मास्टर ऑफ रुरल स्टडीज, एमबीए, एमएससी इन बायो केमिस्ट्री, एमएससी इन बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी इन एन्वायरमेंटल साइंस, मास्टर ऑफ सोशल वर्क, मास्टर ऑफ कंप्यूटर साइंस, मास्टर ऑफ वीमेंस स्टडीज, एमए इन जर्नालिज्म, एमए इन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, मास्टर इन म्यूजिक और पीजी डिप्लोमा कोर्स.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन