बिहार : 32 बाल मजदूर मुक्त, नौ तस्कर पकड़े गये

पटना : नाबालिग बच्चों को बाल श्रम कराने ले जा रहे 32 बाल मजदूरों को जीआरपी की टीम ने पटना जंकशन पर मुक्त कराया. इसमामले में जीआरपी की टीम ने नौ तस्करों को भीपकड़लियाहै. बताया जाता है कि कुछ नाबालिग बच्चों को पटना जंकशन परऔर कुछ बच्चों को बक्सर स्टेशन पर मुक्त कराया गया. ये […]
पटना : नाबालिग बच्चों को बाल श्रम कराने ले जा रहे 32 बाल मजदूरों को जीआरपी की टीम ने पटना जंकशन पर मुक्त कराया. इसमामले में जीआरपी की टीम ने नौ तस्करों को भीपकड़लियाहै. बताया जाता है कि कुछ नाबालिग बच्चों को पटना जंकशन परऔर कुछ बच्चों को बक्सर स्टेशन पर मुक्त कराया गया. ये सभी बच्चे बिहार के कटिहार, अररिया, सुपौल व पूर्णिया के रहनेवाले है.
इन सभी को पटना जंकशन से अर्चना एक्सप्रेस से जम्मू ले जाया जा रहा था. इन्हें वहां मकान निर्माण व छोटी-छोटी फैक्टरी में काम कराने के उद्देश्य से तस्कर ले जा रहे थे. रेल एसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद यह जानकारी मिली है कि इन बच्चों को श्रम कराने के लिए जम्मू ले जाया जा रहा था. सभी को मुक्त करा दिया गया है और परिजनों को भी जानकारी दे दी गयी है.
जीआरपी की टीमने जिस नौ तस्करोंको पकड़ाहै,उनकीपहचान शाहनबाज, तालेबुल, माजोउद्दीन, कुरबान आलम, मो शमशाद, मो सरफराज, तेतला हुसैन, शमशेर आलम के रूप में की गयी है. ये सभी कटिहार व सुपौल के रहनेवाले है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




