बिहार : फूल तोड़ने पर विवाद, पड़ोसी ने 4 साल के मासूम को जमीन पर पटका

पटना : राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्रके निराला नगरजमाखारी मुहल्ले में दरवाजे पर लगे फूल को तोड़ने को लेकर दो पड़ोसियों में मारपीट हो गयी. पड़ोसी ने फूल तोड़नेवाले बच्चे की पिटाई की और फिर जमीन पर उठा कर पटक दिया. इससे चार वर्षीय विशाल विंद का सिर फट गया. उसे एक निजी नर्सिंग […]
पटना : राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्रके निराला नगरजमाखारी मुहल्ले में दरवाजे पर लगे फूल को तोड़ने को लेकर दो पड़ोसियों में मारपीट हो गयी. पड़ोसी ने फूल तोड़नेवाले बच्चे की पिटाई की और फिर जमीन पर उठा कर पटक दिया. इससे चार वर्षीय विशाल विंद का सिर फट गया. उसे एक निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया है. वहीं, घायल विशाल के पिता ने भी आरोपित की भी जमकर पिटाई करदी. उसका भी सिर फट गया है. उसेइलाजके लिए पीएमसीएच में भरती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
दरअसल दीघा थाना क्षेत्र के निराला नगर जमाखारी मुहल्ले में आचार्य भूषण का मकान है. शुक्रवार की शाम उनके पड़ाेस में रहनेवाला चार वर्षीय बच्चा विशाल विंद उसके दरवाजे पर खेल रहा था. इस दौरान उसने दरवाजे पर लगे फूल को तोड़ा लिया. फूल तोड़ते हुए घरवालों ने देखलिया.जिसके बाद विशाल की पिटाई कर दी और उठा कर पटक दिया. वह सड़क पर गिरा और बुरी तरह जख्मी हो गया. उसके सिर में गंभीर चोट अायी है.
इस दौरान विशाल के पिता भी मौके पर पहुंच गये. वह बच्चे को घायल हालत में देखकर बौखला गये और भूषण से मारपीट करने लगे.मारपीटके दौरान भूषण का भी सिर फट गया. दोनों को अस्पताल में भरती कराया गया है. विशाल को अटलांटा अस्पताल के आइसीयू में भरती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, भूषण का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. इस मामले में दोनों तरफ से दीघा थाने में आवेदन दिया है. जिसके बाद पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




