BIHAR : पटना में इंटर के छात्र ने प्रिंसिपल से मांगी तीन लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

Updated at : 03 Mar 2016 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
BIHAR : पटना में इंटर के छात्र ने प्रिंसिपल से मांगी तीन लाख की रंगदारी, गिरफ्तार

पटना : बिहारकीराजधानी पटना से रंगदारी मांगने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. पटना पुलिस ने इंटरके एक छात्र को तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार छात्र ने 29 फरवरी की रात खुसरूपुर के इंफेंट जीसस एकेडमी के प्रिसिंपल को फोन कर […]

विज्ञापन

पटना : बिहारकीराजधानी पटना से रंगदारी मांगने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. पटना पुलिस ने इंटरके एक छात्र को तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार छात्र ने 29 फरवरी की रात खुसरूपुर के इंफेंट जीसस एकेडमी के प्रिसिंपल को फोन कर तीन लाख की रंगदारी मांगी थी. साथ ही नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी.

जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान अंकित के रूप में हुई है और वह सालिमपुर थाना के मीरपुर गांव का रहनेवाला है. अंकित की उम्र 20 वर्ष हैऔरवह इंटर का छात्र है. अंकित ने प्रिंसिपल को फोन कर पटना के राजेंद्र नगर पुल के पास तीन लाख रुपये लेकर बुधवार की रात बुलाया था. मामले की सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे देर रात धर दबोचाहै. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन