नीतीश कुमार ने कहा, बिहार में कानून का राज है और हर हाल में रहेगा

पटना : बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर विपक्ष द्वारा निशाना साधे जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कानून का राज है और हर हाल में रहेगा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो चुनाव में मुंह की खा गए हैं और अब उनका बस एक […]
पटना : बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर विपक्ष द्वारा निशाना साधे जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कानून का राज है और हर हाल में रहेगा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो चुनाव में मुंह की खा गए हैं और अब उनका बस एक ही काम है सभी घटनाओं को सोशल मीडिया में डालना.
आपको बता दें कि पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने के राजापुर पुल पर सरेआम शनिवार को दिन के करीब 10 बजे न्यू सोनाली ज्वेलर्स के मालिक रविकांत प्रसाद (42) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी जिसके बाद भाजपा नेताओं की ओर से सरकार की कड़ी आलोचना की जा रही है.
Kuch log chunaav mein toh muh ki kha gaye bus ab yahi kaam hai sab ghatnao ko zor se social media pe daal dete hain: Nitish Kumar, Bihar CM
— ANI (@ANI) January 17, 2016
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने आज नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू की बोली,अपराधी की गोली,नीतीश की चुप्पी हां भैया, यही नीतीश की बहार वाली सरकार है. वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है. आज सदमे से उनके पिता का भी हुआ देहांत. मेरी संवेदना मृतक के परिवार वालों के साथ है.
उल्लेखनीय है कि मृतक स्वर्ण व्यवसायी के पिता की मौत भी आज सुबह हार्ट अटैक से हो गयी. बताया जा रहा है कि बेटे के गम में उनकी मौत हो गयी. स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य में अपराधियों का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




