बिहार में 17 नई चीनी मिलें खोलने में कंपनियों ने दिखायी रुचि (न्यूज इन नंबर्स)दो अरब से आधिक का नई चीनी मिलों में निवेश करने को तैयार हैं उद्यमी कोलकाता, दिल्ली और मुंबई की बड़ी कंपनियों ने 17 नई चीनी मिलें खोलने में दिखाया इंट्रेस्ट सूबे का बंद 16 चीनी मिलों को पुर्नजीवित करने की गन्ना उद्योग विभाग वना रहा कार्य-योजना संवददाता, पटनाबिहार में चीनी मिलों की बंदी पर ब्रेक लगने की उम्मीद जगी है. सूबे में कोलकाता, दिल्ली और मुंबई की बड़ी कंपनियों ने 17 नई चीनी मिलें खोलने में इंट्रेस्ट दिखाया है. राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद को बिहार में नई चीनी मिलों में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं. बिहार में नई चीनी मिलों में निवेशक दो अरव से अधिक निवेश करने को तैयार हैं. बिहार में कभी 28 चीनी मिलें चल रही थी, किंतु धीरे-धीरे 16 मिलें बंद हो गयीं. आज की तारीख में ले-दे-कर 12 चीनी मिलों में ही गन्ना पेराई हो रही है. 16 बंद चीनी मिलों को पुर्नजीवित करने के लिए भी उद्योग और गन्ना विकास मंत्रालय संयुक्त रुप से प्रयास कर रहा है. बंद पड़ी चीनी मिलों को पुर्नजीवित करने में कम-से-कम तीन वर्ष लगेंगे, जवकि नई चीनी मिलों की स्थापना में चार-से-पांच वर्ष लगेंगे. नई चीनी मिलें खुलने से बिहार के गन्ना किसानों के दिन तो बहुरेंगे ही, चीनी का बिहार प्रोडक्शन भी बढेगा. फिलहाल बिहार में 45.10 लाख क्विंटल चीनी का सालाना प्रोडक्शन हो रहा है. कहां-कहां चीनी मिलें खोलने का आया प्रस्ताव ——————————————जिला कंपनी कितना होगा निवेश सीतामढ़ी रीगा सुगर कंपनी, कोलकाता 17 करोड़ पटना पर्ल इंडस्ट्रीज, पटना 2.38 करोड़ मुजफ्फरपुर आईपीएल इंडस्ट्री, दिल्ली 257 करोड़ दरभंगा तिरहुत इंडस्ट्री, दिल्ली 313.4 करोड़ मुजफ्फरपुर श्रीद्धि फुडस, मुजफ्फरपुर 1.195 करोड़ पूर्वी चंपारण प्रसाद इंडस्ट्रीज, पूर्वी चंपारण 170. 15 करोड़ पश्चिमी चंपारण तिरुपति सुगर, पश्चिमी चंपारण 144. 9 करोड़ पूर्वी चंपारण विद्यानाथ सुगर, पूर्वी चंपारण 175 करोडपूर्वी चंपारण हिंदुस्तान कॉरपोरेशन, मुंबई 309. 15 करोड़ पूर्वी चंपारण हिंदुस्तान कॉरपोरेशन, मुंबई 304. 39 करोड़ पूर्वी चंपारण इंडिया ग्रीन फ्यूल, दिल्ली 240 करोड़ पूर्वी चंपारण मौर्या सुगर इंडस्ट्री, पटना 171. 96 करोड़ पूर्वी चंपारण ग्लोबल सुगर रिफाइनरी, कोलकाता 248. 80 करोड़ पश्चिमी चंपारण मौर्या सुगर इंडस्ट्री, पटना 241. 95 करोड़ मुजफ्फरपुर वैशीली सुगर मिल, दिल्ली 155. 18 करोड़ दरभंगा रीगा सुगर इंडस्ट्री, कोलकाता 161. 46 करोड़ सारण जेएचवी सुगर मिल, छपरा 172. 54 करोड़ —————————————————————–(नोट : खबर दोबारा पढ़ी गयी है)
बिहार में 17 नई चीनी मिलें खोलने में कंपनियों ने दिखायी रुचि (न्यूज इन नंबर्स)
बिहार में 17 नई चीनी मिलें खोलने में कंपनियों ने दिखायी रुचि (न्यूज इन नंबर्स)दो अरब से आधिक का नई चीनी मिलों में निवेश करने को तैयार हैं उद्यमी कोलकाता, दिल्ली और मुंबई की बड़ी कंपनियों ने 17 नई चीनी मिलें खोलने में दिखाया इंट्रेस्ट सूबे का बंद 16 चीनी मिलों को पुर्नजीवित करने की […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement