ePaper

राजगीर में नया रोपवे, नीतीश ने किया शिलान्यास

Updated at : 28 Nov 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
राजगीर में नया रोपवे, नीतीश ने किया शिलान्यास

पटना : राजगीर महोत्सव का उदघाटन करने आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को रोपवे निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में रत्नागिरी पर्वत पर नया रोप वे का निर्माण होगा. 19.83 करोड़ की लागत से बनने वाले रोप वे का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा रोपवे अपना काम […]

विज्ञापन

पटना : राजगीर महोत्सव का उदघाटन करने आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को रोपवे निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में रत्नागिरी पर्वत पर नया रोप वे का निर्माण होगा. 19.83 करोड़ की लागत से बनने वाले रोप वे का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा रोपवे अपना काम करता रहेगा. उन्होंनेअधिकारियों को निर्देशदेतेहुए कहा कि रोपवे निर्माण में किसी तरह की तकनीकी त्रुटि नहीं हो.

इसके साथ ही राजगीर प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल घोड़ा कटोरा का निरीक्षण किया. उन्होंने राजगीर रोपवे से घोड़ा-कटोरा तक बैट्री चालित वाहन से सफर भी किया. साथ ही घोड़ा-कटोरा में नौकायान भी किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होनें पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि घोड़ा कटोरा जलाशय के बीच में 50 फीट में भगवान बुद्ध् की प्रतिमा का निर्माण होगा. भगवान बुद्ध् की प्रतिमा के दोनों तरफ 155-155 फीट जलाशय रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध की मूर्ति निर्माण में सारनाथ के धार्मिक विशेषज्ञों से राय ली जायेगी तथा घोड़ा कटोरा का सौन्दर्यीकरण भी सरकार करायेगी.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार मे 8 विभिन्न क्षेत्रों में रोपवे के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है. राजगीर सहित अब बिहार के अन्य स्थानों के महत्ता के मद्देनजर रोपवे लगाये जायें. बिहार में सर्व प्रथम 1969 में राजगीर के रत्नागिरी पर्वत पर रोप लगायी गयी. अब बिहार में राजगीर के अलावा बाकांका मदौर पर्वत, रोहतासगढ़ का किला, मुंडेश्वरी कैमूर, बड़ाबर (बनावर), जहानाबाद, प्रेतशिला गया, ब्रह्मयोगी पर्व, डुंगेसरी गया में नये रोपवे लगाये जायेंगे. 15 दिनों तक चलने वाले राजगीर महोत्सव के उदघाटन दिवस पर गायक अदनान सामी समेत कई अन्य कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन