दीवाली में डॉक्टर समेत 52 लोग पटाखे से जख्मी

पटना : दीवाली की रात पटाखे से चार दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भरती कराया गया. सिर्फ पीएमसीएच की इमरजेंसी में जूनियर डॉक्टर सहित 27 लोग ऐसे आये, जिनका हाथ व चेहरों पर पटाखा जलाने के दौरान जख्म हो गया. इनमें देर रात पहुंचे छह बच्चे भी शामिल हैं. […]
पटना : दीवाली की रात पटाखे से चार दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भरती कराया गया. सिर्फ पीएमसीएच की इमरजेंसी में जूनियर डॉक्टर सहित 27 लोग ऐसे आये, जिनका हाथ व चेहरों पर पटाखा जलाने के दौरान जख्म हो गया.
इनमें देर रात पहुंचे छह बच्चे भी शामिल हैं. बच्चों के हाथ जल गये थे. इनमें एक का अब तक इमरजेंसी में इलाज चल रहा है. उधर राजधानी के अन्य अस्पतालों में भी 25 मरीजों का इलाज किया गया है. इमरजेंसी में दिवाली की रात सात बजे से 11 बजे तक रहे.
इस दौरान सबसे पहले पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर इलाज के लिए पहुंचे. इनके हाथ कुल्हिया जलाने के दौरान जल गये. इलाज के बाद वे हॉस्टल में चले गये. इसके तुरंत बाद चंपारण विधायक पहुंचे और मरीज को दिखाने के बदले वह कंट्रोल रूम में जाकर अधीक्षक से उलझ पड़े. काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










