ePaper

BJP नेताओं को हार की जिम्मेदारी लेने से भागना नहीं चाहिए : शत्रुघ्न

Updated at : 12 Nov 2015 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
BJP नेताओं को हार की जिम्मेदारी लेने से भागना नहीं चाहिए : शत्रुघ्न

पटना : भाजपा नेतृत्व से नाराज माने जा रहे बॉलीवुडअभिनेताएवं पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को मीडियामेंआई उन खबरोंको सिरे से खारिज करदियाहैजिसमेंउनकेहवालेसेबताया गया था कि बिहार में अगर पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर पेश करती तो परिणाम अलग हो सकते थे. शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर मीडिया पर निशाना […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा नेतृत्व से नाराज माने जा रहे बॉलीवुडअभिनेताएवं पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को मीडियामेंआई उन खबरोंको सिरे से खारिज करदियाहैजिसमेंउनकेहवालेसेबताया गया था कि बिहार में अगर पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर पेश करती तो परिणाम अलग हो सकते थे. शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि अगर मैं मुख्यमंत्री पद के तौर पर बिहार चुनाव से पहले प्रचारित किया जाता तो परिणाम कुछ और हो सकते थे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कभी मुख्यमंत्री पद की अपेक्षा नहीं रही.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा किमैंनेयहकहाथा कि अगर मुझे चुनाव मेंप्रचारकेलिएबुलाया जातातो नतीजे और बेहतर हो सकते थे. मेरी निष्ठा, ईमानदारी और सच्चे प्रयास के बावजूद मुझे चुनाव प्रचार से दूर रखा गया. इसको लेकर मेरे मित्र, वोटर और चाहने वाले काफी निराश थे. अपने अगले ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं एक राज्यसभा सांसद नहीं हूं. मुझे राज्यसभा सांसद समझने की भूल नहीं करनी चाहिए. मुझे जनता का अपार जनसमर्थन मिला है और इसके माध्यम से रिकॉर्ड मार्जिन के साथ दो बार मैंने लोकसभा चुनाव जीता हैं.

साथ ही भाजपा सांसद ने कहा कि पार्टी नेताओं को बिहार में मिली हार की जिम्मेदारी लेने से भागना नहीं चाहिए. गौर हो किहालके दिनो में शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टीविरोधी बयानबाजी को लेकर भाजपा कई बार असहज दिखी हैं.खुद के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बीच शत्रुघ्न अब भी लगातार बयानबाजी करते दिख रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने कहा था कि दिल्ली में मिली हार से सबक नहीं लियाऔर हम बुरी तरह हार गये जिससे मुझे दुख हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन