ePaper

जीत में नीतीश का हाथ : चिराग पासवान

Updated at : 08 Nov 2015 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
जीत में नीतीश का हाथ : चिराग पासवान

पटना : भाजपा के सहयोगी और लोजपा नेता चिराग पासवान ने आज नीतीश कुमार की प्रशंसा की और कहा कि महागठबंधन की जीत दरअसल राज्य में उनके द्वारा किए गए विकास कार्य को जनता की ओर से मिली मंजूरी है. चिराग की पार्टी को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पडा है. उन्होंने […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा के सहयोगी और लोजपा नेता चिराग पासवान ने आज नीतीश कुमार की प्रशंसा की और कहा कि महागठबंधन की जीत दरअसल राज्य में उनके द्वारा किए गए विकास कार्य को जनता की ओर से मिली मंजूरी है. चिराग की पार्टी को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पडा है. उन्होंने कहा कि राजग को हुए भारी नुकसान की कई वजहें हैं और इनके विश्लेषण की जरुरत है.

चिराग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नीतीश जी ने निश्चित तौर पर अपने 10 साल के शासन में, लालू जी के 10 साल के शासन की तुलना में काम किया है. यदि लोगों ने उन्हें समर्थन दिया है तो इसका अर्थ यह है कि उन्होंने उनके विकास कार्य को मंजूरी दी है.”

चिराग ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘जीत में लालू जी से ज्यादा भूमिका नीतीश कुमार की रही है. उन्होंने अपना अभियान बेहद धैर्य के साथ चलाया।” चिराग के पिता और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने भी कुमार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन