मोदी की व्यक्तिगत हार :ओवैसी

पटना : एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आज कहा कि बिहार में भाजपा नीत राजग की हार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत हार है और इस बार राज्य में पहली मर्तबा चुनाव लडी उनकी पार्टी भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने की स्थिति में होगी. ओवैसी ने कहा, ‘‘इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण बात है […]
पटना : एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आज कहा कि बिहार में भाजपा नीत राजग की हार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत हार है और इस बार राज्य में पहली मर्तबा चुनाव लडी उनकी पार्टी भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने की स्थिति में होगी. ओवैसी ने कहा, ‘‘इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण बात है कि यह मोदी की व्यक्तिगत हार है.
क्योंकि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहले कभी हमने वर्तमान प्रधानमंत्री को चुनावों में इस कदर शामिल होते और 35 से ज्यादा जनसभाएं संबोधित करते हुए नहीं देखा.” हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने बिहार के सीमांचल की जनता को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट डालने पर शुक्रिया अदा किया और कहा कि एआईएमआईएम पांच साल बाद अगले चुनावों के लिए खुद को और मजबूत करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




