ePaper

गिरिराज सिंह पर नक्सली हमले की आशंका

Updated at : 30 Oct 2015 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिराज सिंह पर नक्सली हमले की आशंका

पटना : केंद्रीय गृहमंत्री ने बिहार चुनाव के दौरान भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर नक्सली हमले की आशंका के मद्देनजर उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है. गिरिराज सिंह ने इस मामले पर महागंठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि केंद्रीय […]

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय गृहमंत्री ने बिहार चुनाव के दौरान भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर नक्सली हमले की आशंका के मद्देनजर उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है. गिरिराज सिंह ने इस मामले पर महागंठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देश के बावजूद उनकी सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने कोई विशेष इंतजाम अब तक नहीं किये हैं.

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल से तृणमूल सांसद मुकुल राय पर भी नक्सली हमले की सूचना को लेकर राज्य सरकार को आगाह किया है. जानकारी के मुताबिक गृहमंत्रालय ने बीते 24 अक्टूबर को ही गिरिराज सिंह पर नक्सली हमले की आशंका के मद्देनजर आगाह किया था. मंत्रालय ने आईबी रिपोट्स के आधार पर बिहार एवं प. बंगाल की सरकार को जानकारी उपलब्ध करायी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन