ePaper

गुजरात दंगे के दौरान नरेंद्र मोदी पर ब्रम्हापिशाच सवार था : लालू यादव

Updated at : 08 Oct 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात दंगे के दौरान नरेंद्र मोदी पर ब्रम्हापिशाच सवार था : लालू यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के शैतान वाले बयान के जवाब में लालू ने नरेंद्र मोदी को ब्रम्हपिशाच कहा है. मीडिया से बातचीत में लालू ने कहा कि गुजरात दंगे के दौरान नरेंद्र मोदी पर ब्रम्हपिशाच सवार था. अभी शैतान,गोमांश और हिंदू बीफ खाते हैं, इस तरह के बयान हवा में […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के शैतान वाले बयान के जवाब में लालू ने नरेंद्र मोदी को ब्रम्हपिशाच कहा है. मीडिया से बातचीत में लालू ने कहा कि गुजरात दंगे के दौरान नरेंद्र मोदी पर ब्रम्हपिशाच सवार था. अभी शैतान,गोमांश और हिंदू बीफ खाते हैं, इस तरह के बयान हवा में तैर ही रहे थे कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को ब्रम्हपिशाच कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है.

गौरतलब हो कि लालू ने इससे पहले भी अमित शाह को नरभक्षी कहा था जिसे लेकर उनपर मुकदमें दर्ज हो चुके हैं. इससे पहले लालू ने हिंदुओं के बीफ खाने को लेकर बयान दिया था जिसे लेकर काफी हो हंगामा मचा हुआ है. इतना ही नहीं लालू की सभा में कुछ लोगों ने इसका विरोध तक किया है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सभा में लालू के बयान और शैतान पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर शैतान को उन्हीं के घर का पता कैसे मिला. उसके जवाब में लालू ने आज मीडियाकर्मियों से बातचीत में प्रधानमंत्री को ब्रम्हपिशाच कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन