ePaper

मैं नहीं रहता तो आज पटना में सुपर 30 नहीं होता : लालू

Updated at : 22 Sep 2015 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
मैं नहीं रहता तो आज पटना में सुपर 30 नहीं होता : लालू

पटना : बिहार चुनाव को लेकर मंगलवार को एक चैनल की चुनावी चर्चा में शामिल हुए लालू ने एक नया खुलासा किया.लालू ने कहा कि उनके राज में ही गरीब और दलित मुखर होकर समाज के सामने आए। एक घटना की चर्चा करते हुए लालू ने कहा कि यदि किसी को विश्वास नहीं हो तो […]

विज्ञापन

पटना : बिहार चुनाव को लेकर मंगलवार को एक चैनल की चुनावी चर्चा में शामिल हुए लालू ने एक नया खुलासा किया.लालू ने कहा कि उनके राज में ही गरीब और दलित मुखर होकर समाज के सामने आए। एक घटना की चर्चा करते हुए लालू ने कहा कि यदि किसी को विश्वास नहीं हो तो सुपर थर्टी के संचालक आनंद कुमार से पूछ सकता है. लालू ने कहा कि सुपर थर्टी के संचालक आनंद कुमार एक दिन उनके घर आए और कहा कि वो उनका पैर छुकर आशीर्वाद लेना चाहते हैं. फिर लालू ने पूछा कि क्यों. तो आनंद का कहना था कि यदि आप नहीं होते तो आज पटना में मैं और मेरा सुपर थर्टी नहीं होता.

लालू ने कहा कि चंद्रवंशी समाज से आने वाले आनंद जैसे कई लोग आज बेहतर कर रहे हैं उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है. निजी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे लालू ने अपने चुटीले अंदाज में बीजेपी को चीटर पार्टी करार देते हुए अपने 15 साल के शासन को साफ सुथरा बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन