दर्दनाक : राजेंद्र नगर में ट्रेन से कट कर 5 की मौत

पटना : राजेंद्र नगर टर्मिनल के प्लेटफाॅर्म नंबर चार के दिल्ली इंड पर बुधवार की रात करीब नौ बजे पटना-इस्लामपुर पैसेंजर ट्रेन से कट कर पांच लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा दो पुरुष हैं, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. हादसे के बाद […]
राजेंद्रनगर में पांच लोगों में से तीन एक ही घर की महिलायें ट्रेन की चपेट में क्या आई बबलू का तो पूरा परिवार ही उजर गया. पिता पहले ही जा चुके थे और मां के साथ उसकी पत्नी और बहन सभी काल के गाल में समा गये. पीएमसीएच में रात को जैसे डी डेड बॉडी पहुंची दरियापुर मोहल्ले के उसके पड़ोसी और दोस्तों का जमावड़ा लग गया. सबकी आंखे गमगीन थीं. किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था. सभी यही कह रहे थे कि अब बबलू के घर में कोई भी नहीं बचा उसका पूरा आसियाना ही उजर गया.
पीएमसीएच में बबलू के करीबी दोस्त सूरज सभी को सांत्वना दे रहे थे. बबलू के जीजा जी भी बदहवास इधर से उधर घूम रहे थे. परिजनों का हाल जानने वहां कई नेता भी पहुंच रहे थे. पप्पू यादव भी पीएमसीएच पहुंचे और मामले की जानकारी ली. वे परिजनों और मोहल्ले वालों से मिले. सूरज ने बताया कि बबलू भी उस समय साथ ही था जब यह घटना घटी. उसे किसी तरह से समझा बुझाकर घर ले जाया गया जबकि सभी तीन लाशें पीएमसीएच में मौजूद हैं. सभी पटना सिटी से पूजा करके लौट रहे थे. उन्हें क्या पता था कि मौत उनका इंतजार कर रही है.
आंखों के सामने ही मां, पत्नी और बहन को ट्रेन से कटते देखने के बाद बबलू अपना होश खो बैठा है. वहीं उसके भाई को भी अभी कुछ भी नहीं बताया गया है. दोनों को यही कहा गया है कि सबका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. घर में और भी पड़ोसी और दोस्त मौजूद हैं जो उनकी देखभाल कर रहे हैं. उनके साथ एक छोटा बच्च भी है. सूरज ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मुहल्ले में भी मायूसी छायी है. आप परोस में सभी उदास हैं. कोई सोच भी नहीं सकता था कि इतनी बड़ी घटना घट जायेगी. घर के आस पास भी माहौल काफी गमगीन है और वहां सन्नाटा जैसा छाया है. सदमें की वजह से कोई भी बबलू को कुछ नहीं बता रहा है. आस पड़ोस वाले भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि नियती बबलू के साथ ऐसे खेल खेलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




