लालू की भविष्यवाणी, दो साल में दिल्ली की गद्दी में लगेगी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2015 3:41 AM
पटना :राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बताया कि 30 अगस्त की गांधी मैदान में आयोजित स्वाभिमान रैली में इतनी जोर से फु फकार देंगे कि भाजपा वाला खाली पैर भाग जायेगा. उन्होंने भविष्यवाणी की कि एक-दो साल के अंदर दिल्ली की गद्दी में आग लग जायेगी. अब कमंडल के खिलाफ मंडल की लड़ाई शुरू हो […]
पटना :राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बताया कि 30 अगस्त की गांधी मैदान में आयोजित स्वाभिमान रैली में इतनी जोर से फु फकार देंगे कि भाजपा वाला खाली पैर भाग जायेगा. उन्होंने भविष्यवाणी की कि एक-दो साल के अंदर दिल्ली की गद्दी में आग लग जायेगी. अब कमंडल के खिलाफ मंडल की लड़ाई शुरू हो गयी है. मंडल-फेज-2 आ गया है. इसमें ऊंची जाति के गरीब भाइयों के लिए भी लड़ाई होगी. उन्होंने अति पिछड़ी जातियों को बुद्ध के उपदेश बुद्धम शरणं गच्छामि और संघम शरणं गच्छामि को याद कराते हुए कहा कि बुद्धिमान बनों और संगठित रहो. उन्होंने बताया कि 30 की रैली के बाद महागंठबंधन दलों की कमिश्नरी और फिर जिला स्तर पर संयुक्त कार्यक्रम चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि एक दिन भी सोना नहीं है, हर दिन लड़ाई होगी. लालू ने कहा कि यह लड़ाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गद्दी के लिए नहीं है.
पूरा देश देख रहा है. उन्होंने बताया कि भाजपा नेताओं में अब 1990 के पहले का दृश्य व आचरण देख रहे हैं. अनंत सिंह का नाम लिये बिना कहा कि एक व्यक्ति जेल में है. पहले कह रहे थे कि नीतीश कुमार सक्षम नहीं है. जब उस पर कार्रवाई की गयी तो कहते हैं कि छाती तोड़ देंगे. उन्होंने आगाह किया कि 90 के पहले की बात भूल जाओ जब हमारा खटिया व दरवाजे पर तुम बैठते थे. लालू प्रसाद को गाली देने में ये लोग डरते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










