ePaper

नीतीश को झटका है परिणाम : मांझी

Updated at : 11 Jul 2015 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश को झटका है परिणाम : मांझी

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका है. नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए की जीत इस बात का संकेत है […]

विज्ञापन

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका है. नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए की जीत इस बात का संकेत है कि बिहार की जनता और जन प्रतिनिधि वर्तमान सरकार व उनकी नीतियों से सहमत नहीं हैं.

इस चुनाव के संदर्भ हमने पहले ही कहा था कि यह चुनाव बिहार विधानसभा का सेमीफाइनल है. अब विधानसभा चुनाव में एनडीए दो तिहाई सीटों से जीत हासिल करेगी. विधान परिषद के परिणाम के अनुसार अब तय हो गया है कि अगली सरकार एनडीए की बनेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन