लिव-इन रिलेशनशिप के विवाद में चली गोलियां, दानापुर में फायरिंग से युवती समेत दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
Murder

सांकेतिक तस्वीर

दानापुर के विजय नगर में रविवार देर रात लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर हुए विवाद में गोलियां चल गईं। इस घटना में युवती मुस्कान कुमारी और विनायक सिंह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

दानापुर. रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजय नगर में रविवार देर रात लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर हुए विवाद में कई राउंड फायरिंग हुई. इस घटना में मुस्कान कुमारी और विनायक सिंह गोली लगने से घायल हो गए. फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, कंकड़बाग निवासी मुस्कान कुमारी काफी समय से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इसी संबंध को लेकर दूसरे पक्ष के साथ विवाद चल रहा था. रविवार देर रात विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई. घटना में मुस्कान कुमारी और आरा जिले के मूल निवासी विनायक सिंह, जो वर्तमान में बोरिंग रोड में रहते हैं, घायल हो गए.

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

डीएसपी ने कही यह बात

डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर विवाद सामने आया है. इसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग में मुस्कान कुमारी और विनायक सिंह घायल हुए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.


विज्ञापन
Sanjay Kumar Danapur

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Danapur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन