पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, दो दिनों में 41 लाख रुपये से अधिक का चालान, बिना हेलमेट वाले सबसे ज्यादा पकड़े गए

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया है. आईसीसीसी और एएनपीआर तकनीक की मदद से दो दिनों में 3,403 वाहनों का चालान काटकर 41.51 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है. बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले सबसे ज़्यादा पकड़े गए.

विज्ञापन

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है. आईसीसीसी के आधुनिक कैमरों और एएनपीआर तकनीक की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर लगातार चालान काटे जा रहे हैं. पिछले दो दिनों में 3,403 वाहनों का चालान काटते हुए 41.51 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया.

18 जुलाई को 20 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को कुल 1,643 वाहनों का चालान काटा गया. इस दौरान 20.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. सबसे अधिक 1,179 वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए पकड़े गए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई.

19 जुलाई को भी जारी रही सख्त कार्रवाई

19 जुलाई को भी ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी रहा. इस दिन 1,760 वाहनों का चालान काटा गया और 21.39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इस दौरान 1,290 वाहन चालक बिना हेलमेट के सफर करते हुए पाए गए, जो सबसे बड़ी श्रेणी रही.

आधुनिक तकनीक से हो रही निगरानी

पटना ट्रैफिक पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर आईसीसीसी और एएनपीआर तकनीक के जरिए निगरानी कर रही है. इन आधुनिक कैमरों की मदद से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की स्वतः पहचान कर ई-चालान जारी किया जा रहा है.

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से की अपील

पटना ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. पुलिस ने कहा कि नियम केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क पर आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं. जिम्मेदार नागरिक बनें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग दें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन