Patna News : ट्रक से 50 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Patna News : ट्रक से 50 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

पुलिस ने फतुहा-दनियावां एनएच 30ए पर धोवा पुल के पास ट्रक से 6651 लीटर विदेशी शराब बरामद की. मौके पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : फतुहा थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात फतुहा-दनियावां एनएच 30ए पर धोवा पुल के पास 10 चक्का ट्रक से 6651 लीटर विदेशी शराब बरामद की. इस दौरान हरियाणा व चंडीगढ़ के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. जब्त शराब की कीमत 50 लाख रुपये है. पुलिस ने शराब के अलावा ट्रक (एचपी72बी3786), दो स्मार्टफोन, एक फास्टटैग और एक जीपीएस जब्त किया है. 5900 रुपये नकद भी बरामद हुए. पुलिस जब ट्रक को थाना लेकर पहुंची और अंदर घुसाया, तो मेन गेट के दोनों पिलर उखड़ गये. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने रविवा�� को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दनियावां की ओर से आ रहे 10 चक्का ट्रक को रोका गया. जब तलाशी ली गयी, तो लकड़ी के सड़े हुए डस्ट में छिपायी गयी 849 कार्टन शराब मिली. मौके पर हरियाणा के यमुना नगर निवासी विनोद कुमार और चंडीगढ़ निवासी गौरव कर लिया गया. ये ट्रक के चालक और खलासी हैं. पूछताछ में पता चला कि उन्हें चंडीगढ़ से ट्रक मिला था. झारखंड होते हुए पटना के ट्रांसपोर्ट नगर में माल पहुंचाना था. दनियावां में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन