संविदा पर बहाल होंगे 4500 सीएचओ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में 4500 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है.
विज्ञापन जारी, पांच मई से होगा ऑनलाइन आवेदन संवाददाता,पटना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में 4500 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. संविदा के आधार पर इनकी नियुक्ति होगी. इसका विज्ञापन जारी हो गया है. अभ्यर्थियों को पांच मई से आवेदन शुल्क और ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया आरंभ होगी. ऑनलाइन आवेदन पत्र 26 मई 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे. पदों का रोस्टर तैयार: राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा इनकी नियुक्ति की जायेगी. सीएचओ के पदों का रोस्टर तैयार कर लिया गया है. इसमें 979 पद अनारक्षित, 245 पद इडब्लूएस वर्ग के लिए, 1243 पद एससी वर्ग के लिए, 55 पद एसटी वर्ग के लिए, 1179 पद इबीसी, 640 पद बीसी वर्ग और 168 पद पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं. मालूम हो कि इस पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पहले रद्द कर दी गयी थी. एक बार फिर से सीएचओ की नियुक्ति आरंभ की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




