मुलायम से बोले नीतीश: वरिष्ठ नेताओं की कमेटी बने, कमेटी तय करे टिकट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2015 5:52 AM
नयी दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू-राजद के बीच सीटों के बंटवारे पर संशय बरकरार है. शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की. बंद कमरे में तीनों नेताओं की बातचीत में यह तय किया गया कि बिहार विधानसभा […]
इसके लिए दोनों दलों की ओर से वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी बनायी जायेगी, जो एक-एक सीट पर विचार-विमर्श कर यह तय करेगी कि किन सीटों पर कौन से उम्मीदवार जीत दर्ज कर सकते हैं. मुलायम सिंह की ओर से लालू प्रसाद से बातचीत कर जल्द ही विलय सहित अन्य मुद्दों पर बैठक करने की बात कही गयी.शुक्रवार को हुई बैठक में जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए. वहीं आज की बैठक में राजद प्रमुख लालू प्रसाद शामिल नहीं हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










