तीन कार में मिली 41 कार्टन अंग्रेजी शराब

Updated at : 21 Sep 2024 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
तीन कार में मिली 41 कार्टन अंग्रेजी शराब

शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान अगमकुआं थाना पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी तीन कार से 41 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पटना सिटी

शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान अगमकुआं थाना पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी तीन कार से 41 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर शराब लेकर आ रहे हैं. इसी सूचना के आलोक में उनके नेतृत्व में टीम गठित हुई. गठित टीम ने पुरानी बाइपास रोड में कुम्हरार तालाब के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी तीन कार की तलाशी ली, तब तीनों में रखे 41 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त की गयी शराब 355.96 लीटर है. कार्टन पर यूपी का टैग लगा है. पुलिस जब्त शराब व कार के नंबर के आधार पर तस्कर को तलाश रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से अधिक हो सकती है. पुलिस जब्त शराब मामले में घटना से जुड़ी हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब और कार के नंबर के आधार पर तस्कर की तलाश हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन