कोचस के 39 पूर्व प्रत्याशी चुनाव लड़ने पर रोक

Updated:
विज्ञापन
कोचस के 39 पूर्व प्रत्याशी चुनाव लड़ने पर रोक

राज्य में छह नगरपालिकाओं में आम निर्वाचन को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है. इनमें से रोहतास जिला का कोचस नगर पंचायत भी शामिल है.

विज्ञापन

पटना. राज्य में छह नगरपालिकाओं में आम निर्वाचन को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है. इनमें से रोहतास जिला का कोचस नगर पंचायत भी शामिल है. राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार फैसला सुनाते हुए कुल 95 पूर्व अभ्यर्थियों को तीन साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इनमें से नगर पंचायत कोचस के 39 पूर्व प्रत्याशी भी शामिल हैं. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर पंचायत कोचस में 39 पूर्व प्रत्याशियों को, जबकि रोहतास जिला के ही बिक्रमगंज नगर परिषद के सबसे अधिक 55 पूर्व प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.वहीं, सारण जिला के दीघवारा नपं के एक प्रत्याशी को भी तीन साल के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन