बोले पप्पू यादव, हमसे लालू असंतुष्ट हैं, तो मेरा इस्तीफा भेज दें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : यदि लालू प्रसाद हमारी भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे मेरा इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को भेज दें. उक्त बातें मंगलवार को राजद सांसद पप्पू यादव ने कही. उन्होंने कहा है कि बेटी की शादी ने निबटने के बाद वे उन्हें पत्र सौंपेंगे और सूबे के मौजूदा राजनीतिक माहौल पर उनसे चर्चा भी […]
विज्ञापन
पटना : यदि लालू प्रसाद हमारी भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे मेरा इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को भेज दें. उक्त बातें मंगलवार को राजद सांसद पप्पू यादव ने कही. उन्होंने कहा है कि बेटी की शादी ने निबटने के बाद वे उन्हें पत्र सौंपेंगे और सूबे के मौजूदा राजनीतिक माहौल पर उनसे चर्चा भी करेंगे.
उन्होंने कहा है कि वे सामाजिक न्याय की ताकत को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. वे लालू प्रसाद की नीतियों और विचारधारा के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को नयी पार्टी बनाने के लिए जल्दबाजी न करने की सलाह दी है. पहले उन्हें पूरे बिहार का दौरा करना चाहिए और अपने कार्यो की जानकारी लोगों को देनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










