साधु के घर मुख्यमंत्री ने खाया दही-चूड़ा
Updated at : 17 Jan 2015 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

पटना/फुलवारीशरीफ : मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को पूर्व सांसद अनिरुद्ध प्रसाद उर्फसाधु यादव के फुलवारीशरीफ के मित्र मंडल कॉलोनी स्थित आवास पर दही-चूड़ा खाया. मुख्यमंत्री वहां करीब घंटा भर रहे. मुख्यमंत्री के जाने के बाद साधु यादव ने कहा कि उनके बुलावे पर मुख्यमंत्री उनके आवास पर पधारे थे. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी […]
विज्ञापन
पटना/फुलवारीशरीफ : मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को पूर्व सांसद अनिरुद्ध प्रसाद उर्फसाधु यादव के फुलवारीशरीफ के मित्र मंडल कॉलोनी स्थित आवास पर दही-चूड़ा खाया. मुख्यमंत्री वहां करीब घंटा भर रहे.
मुख्यमंत्री के जाने के बाद साधु यादव ने कहा कि उनके बुलावे पर मुख्यमंत्री उनके आवास पर पधारे थे. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने गरीब जनता दल का गठन किया है.
सीएम गये दिल्ली, 20 को पीएम से मुलाकात : मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शुक्रवार की शाम दिल्ली रवाना हो गये. शनिवार को वह दिल्ली से मुंबई जायेंगे. माना जा रहा है कि मुंबई प्रवास के दौरान शिरडी मंदिर भी वह दर्शन करने जायेंगे. सूत्रों के मुताबिक 20 जनवरी को मुख्यमंत्री की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो सकती है, जहां वह बिहार की लंबित योजनाओं के संबंध में अपनी बात रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




