बिहार में मिले 27 नये मरीज, बिना मास्क घर से निकलने पर जुर्माना

Published by :Pritish Sahay
Published at :24 Apr 2020 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में मिले 27 नये मरीज, बिना मास्क घर से निकलने पर जुर्माना

राज्य में कोरोना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गुरुवार को 27 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. यह एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का रिकॉर्ड है. पहले सीवान में एक दिन में सबसे अधिक 19 मरीज निकले थे

विज्ञापन

पटना : राज्य में कोरोना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गुरुवार को 27 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. यह एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का रिकॉर्ड है. पहले सीवान में एक दिन में सबसे अधिक 19 मरीज निकले थे. इसके साथ ही राज्य में कुल पॉजिटिवों की संख्या 170 हो गयी है. पटना के खाजपुरा से आठ, कैमूर में आठ, मुंगेर में चार, रोहतास में छह तथा सीवान में एक पॉजिटिव केस पाये गये हैं. खाजपुरा में एक ही घर में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. इनका संबंध कैस एजेंसी के कोराना संक्रमित कर्मी से है. इसमें कर्मी की मां, तीन बहनें, दो भतीजे व उसके दो किरायेदार शामिल हैं.

बुधवार को भी पटना से आठ मरीज मिले थे. इसके साथ ही पटना में मरीजों की संख्या 24 हो गयी है. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. अब बिना मास्क पहन के घर से निकलने पर कार्रवाई की जायेगी. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि जो नये पॉजिटिव पाये गये हैं, उनमें मुंगेर के सदर बाजार जमालपुर में तीन महिलाएं हैं जिनकी उम्र 60 वर्ष, 61 वर्ष, 68 वर्ष और एक 36 साल के पुरुष हैं.

रोहतास जिले के सासाराम में छह लोगों में संक्रमण पाया गया है. कैमूर कोरोना से प्रभावित होनेवाला 18 वां जिला है. कैमूर में आठ मरीजों में पांच पुरुष व तीन महिलाएं शामिल हैं. कैमूर में संक्रमित लोग सासाराम के ससुराल के संबंधी बताये जाते हैं. सूचना एवं जनसंर्पक विभाग के डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में दो और लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं.

उन्होंने बताया कि अब तक 13785 सैंपल की जांच की गयी है. कोरोना से 18 जिले प्रभावित हैं. बांका के जिस व्यक्ति का सेंपल पाजिटिव आया है, वह बाहर से आया है और उसकी जांच भागलपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में करायी गयी थी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन