मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं के लिए 25 करोड़ जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2025 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सामान्य कोटि एवं पिछड़ा वर्ग (बीसी-2) की छात्राओं को 10 हजार रुपये के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जानी है.
संवाददाता,पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2025 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सामान्य कोटि एवं पिछड़ा वर्ग (बीसी-2) की छात्राओं को 10 हजार रुपये के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जानी है. प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए शिक्षा विभाग ने 25 करोड़ की राशि स्वीकृत कर जारी कर दी है. यह प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाती है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस प्रोत्साहन राशि से मैट्रिक परीक्षा -2025 में प्राथमिक श्रेणी से उत्तीर्ण सामान्य कोटि की 33251 छात्राओं, पिछड़ा वर्ग की 73696 छात्राओं को 10 हजार हर छात्रा के हिसाब से राशि दी जानी है. इस तरह कुल एक लाख छह हजार छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जानी है. इसके लिए कुल 106 करोड़ रुपये की जरूरत है. चालू वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं. शेष करीब 81 करोड़ की राशि की व्यवस्था प्रथम अनुपूरक की मंजूरी के बाद की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




