दूसरी मेधा सूची में शामिल 249 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गयी है.
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गयी है. पहले दिन बुधवार को विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में कुल 249 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है. पहले दिन सबसे अधिक बीएन कॉलेज में विभिन्न विभागों में कुल 93 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया. वहीं दूसरे दिन पटना साइंस कॉलेज में 41, पटना कॉलेज में 39, वाणिज्य महाविद्यालय में 27 और मगध महिला कॉलेज में कुल 49 छात्राओं ने एडमिशन लिया है. इससे पहले विश्वविद्यालय की ओर से जारी पहली मेधा सूची में शामिल कुल 1960 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन लिया है. यूजी में एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में कुल 4531 सीटें निर्धारित हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










