जीविका दीदियों के ऋण ब्याज सब्सिडी पर खर्च होंगे 225 करोड़

Updated:
विज्ञापन
जीविका दीदियों के ऋण ब्याज सब्सिडी पर खर्च होंगे 225 करोड़

जीविका दीदियों को तीन लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के ऋण ब्याज पर सरकार सब्सिडी देगी.

विज्ञापन

पटना. जीविका दीदियों को तीन लाख रुपये से अधिक और 10 लाख रुपये तक के ऋण ब्याज पर सरकार सब्सिडी देगी. कैबिनेट से इसका निर्णय होने के बाद बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गयी. इसमें बताया गया है कि ब्याज पर सब्सिडी देने के लिए 225 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी. भविष्य में ये राशि बढ़ सकती है. स्वयं सहायता समूहों को तीन लाख रुपये तक की बैंक ऋण की राशि पर 7% ब्याज देना पड़ता है. इससे अधिक और पांच लाख की ऋण राशि पर 10 % तक ब्याज का भुगतान करना पड़ता है. ब्याज सब्सिडी देने के बाद जीविका दीदियों को तीन लाख से अधिक और दस लाख तक का ऋण भी 7%ब्याज पर मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन