ePaper

बिहार के 18 जिलों में कोरोना ने दी दस्तक, नालंदा और मुंगेर बने हॉटस्पॉट

Updated at : 24 Apr 2020 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 18 जिलों में कोरोना ने दी दस्तक, नालंदा और मुंगेर बने हॉटस्पॉट

बिहार में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 27 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले बढकर 170 हो गये हैं गुरुवार को कोरोना ने राज्‍य के एक नए जिले कैमूर में दस्‍तक दी.

विज्ञापन

पटना : बिहार में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 27 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले बढकर 170 हो गये हैं गुरुवार को कोरोना ने राज्‍य के एक नए जिले कैमूर में दस्‍तक दी. यह एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का रिकॉर्ड है. पहले सीवान में एक दिन में सबसे अधिक 19 मरीज निकले थे. पटना के खाजपुरा से आठ, कैमूर में आठ पॉजिटिव केस पाये गये हैं. खाजपुरा में एक ही घर में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं.

गुरुवार को मिले नए मामलों में चार मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार से मिले. वे पूर्व में कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं. छह मरीज सासाराम के हैं तो एक सिवान का. पटना के भी आठ नए मरीज मिले. इसके अलावा आठ मरीजों के साथ कोरोना ने कैमूर में एंट्री की. कैमूर बिहार का कोरोना प्रभावित 18वां जिला बन गया. बता दें कि पिछले तीन दिनों में बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. बुधवार को जहां 17 मरीज मिले थे तो वहीं मंगलवार को भी एक साथ 13 नए मरीज मिले थे. सोमवार को भी नए मरीजों का आंकड़ा 17 पहुंच गया था.

वहीं, जहां पहले कम जिले कोरोना की चपेट में थे अब वहीं बिहार के 18 जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है. नालंदा, मुंगेर, सिवान के साथ अब बांका, सासाराम, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), भोजपुर व कैतूर जिले भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं. वहीं पटना में कोरोना की चेन बनती नजर आ रही है. नालंदा, मुंगेर और पटना में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है. सिवान, नालांदा, मुंगेर और पटना इन चार जिलों में मरीजों की संख्या 116 है.

राज्य में जिलावार कोरोना पॉजिटिवों की संख्या

जिला- पॉजिटिव केस- ठीक हुए- एक्टिव केस

सीवान- 30- 17- 13

नालंदा- 31- 03-28

मुंगेर – 31-06-25

बेगूसराय- 09-01-08

पटना – 24- 05-19

बक्सर – 08-00-08

गया- 05-05-00

गोपालगंज- 03-03- 00

नवादा – 03-01-02

सारण- 01-01-00

लखीसराय- 01-01-00

भागलपुर – 05-01-04

वैशाली – 01-00-00

भोजपुर – 01-00- 01

रोहतास – 07-00-07

पूर्वी चंपारण- 01- 00-01

बांका – 01- 00- 01

कुल – 170- 44- 124

विज्ञापन
Rajat Kumar

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन