Patna News : पीयू के भूगोल विभाग में 16 असिस्टेंट प्रोफेसर किये गये नियुक्त

Published by : AMBER MD Updated At : 28 Apr 2025 6:43 PM

विज्ञापन

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से पटना विवि के भूगोल विभाग में 16 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की गयी है. इन सभी का प्रोबेशन पीरियड नियुक्ति तिथि से दो वर्ष का होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना :

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से पटना विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. इसको लेकर 16 अप्रैल को सिंडिकेट की बैठक में अनुमति दे दी गयी थी. फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस के अंर्तगत आने वाले भूगोल विभाग में सभी 16 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति टेंपोरेरी बेसिस के तहत 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये पेय स्केल पर की गयी है. अनारक्षित श्रेणी में चार, पिछड़ा वर्ग में तीन, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में तीन, अनुसूचित जाति में तीन, अनुसूचित जनजाति में एक, इडब्लयूएस में एक और विजुअली इंपेयर्ड में एक शिक्षक की नियुक्ति की गयी है. इन सभी असिस्टेंट प्रोफेसर का प्रोबेशन पीरियड नियुक्ति तिथि से दो वर्ष का होगा. असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति कैटेगरी वाइज विभाग और कॉलेज में नियुक्ति की गयी है. नियुक्त सभी 16 असिस्टेंट प्रोफेसर को जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ 15 दिनों के अंदर ज्वाइंनिंग करनी होगी. अगर ये चयनित शिक्षक पहले से कार्यरत हैं, तो उन्हें रीविलिंग सर्टिफिकेट संबंधित विभाग और कॉलेज में जमा करना होगा. विश्वविद्यालय की ओर से जारी की नोटिस में यह हिदायत दी गयी है कि अगर कोई गलत या त्रुटिपूर्ण सर्टिफिकेट जमा करते हैं, तो उनकी नियुक्ति रद्द कर दी जायेगी.

इनकी यहां की गयी है नियुक्ति

नाम- श्रेणी- पोस्टिंग स्थान

राम नरेश प्रसाद- अनारक्षित- पटना कॉलेज

प्रेरणा भारती- अनारक्षित- पीजी विभाग (भूगोल)

मो. अशरफ- अनारक्षित- पीजी विभाग (भूगोल)

बबिता कुमारी- अनारक्षित- बीएन कॉलेज

मो. अकरम- विजुअली इंपेयर्ड- बीएन कॉलेज

प्रमोद कुमार पांडेय- इडब्यूएस- पीजी विभाग (भूगोल)

राजेंद्र प्रसाद जायसवाल- पिछड़ा वर्ग- बीएन कॉलेज

सुधा कुमारी- पिछड़ा वर्ग- पीजी विभाग (भूगोल)

रंजीत कुमार- अत्यंत पिछड़ा वर्ग- पटना कॉलेज

अनिल कुमार- अत्यंत पिछड़ा वर्ग- पीजी विभाग (भूगोल)

मीरा ठाकुर- अत्यंत पिछड़ा वर्ग- पीजी विभाग (भूगोल)

अनिल कुमार अकेला- एससी- पटना कॉलेज

रेखा कुमारी- एससी – पटना कॉलेज

श्वेता कुमारी- एससी- पटना कॉलेज

राकेश कुमार गोंड- एसटी- पटना कॉलेज

संविता शैवालिनी- पिछड़ा वर्ग- पटना वीमेंस कॉलेज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन