ePaper

मांझी के बयान पर भड़के डॉक्टर, सीएम बोले बयान पर नहीं, काम पर ध्यान दें डॉक्टर

Updated at : 19 Oct 2014 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
मांझी के बयान पर भड़के डॉक्टर, सीएम बोले बयान पर नहीं, काम पर ध्यान दें डॉक्टर

पटना : सीएम जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि उनकी हाथ काटनेवाली बातों पर ध्यान देने के बजाय डॉक्टरों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. मेरा जो बयान था, वह एक लोकोक्ति है. इसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए. पटना में बंधुआ मजदूरों पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे […]

विज्ञापन
पटना : सीएम जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि उनकी हाथ काटनेवाली बातों पर ध्यान देने के बजाय डॉक्टरों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. मेरा जो बयान था, वह एक लोकोक्ति है. इसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए. पटना में बंधुआ मजदूरों पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का जो काम है, उस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए.
ड्यूटी से नदारद व काम में लापरवाही बरतनेवाले डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पूर्वी चंपारण में काम में कोताही करनेवाले डाक्टरों को हाथ काट लेने की चेतावनी दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन