अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आयेंगे जेपी नड्डा, नीतीश कुमार से उनके आवास पर करेंगे मुलाकात
Updated:
विज्ञापन
पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना आयेंगे. अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आ रहे नड्डा शाम करीब चार बजे सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे. अपने बड़े बेटे की शादी में आने का न्योता देंगे. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विधानसभा चुनाव लेकर […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना आयेंगे. अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आ रहे नड्डा शाम करीब चार बजे सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे.
अपने बड़े बेटे की शादी में आने का न्योता देंगे. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विधानसभा चुनाव लेकर चर्चा होने की संभावना है. सुबह 10 बजे नड्डा पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय जायेंगे, जहां 11 जिलों- नवगछिया, भागलपुर, सीवान, गोपालगंज, अरवल, औरंगाबाद, सासाराम, समस्तीपुर, लखीसराय, सहरसा और शिवहर में पार्टी के नये कार्यालय भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह राजकीय अतिथिशाला पहुंचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










